{"_id":"6818ccbb1688bb23940f8633","slug":"bjp-demonstrated-against-terrorism-at-cto-chowk-shimla-news-c-19-sml1001-528257-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आतंकवाद के खिलाफ सीटीओ \nचौक पर भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आतंकवाद के खिलाफ सीटीओ चौक पर भाजपा ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग
अब निर्णायक कार्रवाई का समय : डॉ. बिंदल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 27 निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में प्रदर्शन किए। शिमला शहर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में सीटीओ चौक पर जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के बाद जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की गई कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजें। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह हमला सिर्फ पर्यटकों पर नहीं, यह भारत की आत्मा पर हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल निंदा नहीं, अब निर्णायक और प्रतिशोधात्मक कार्रवाई समय की मांग है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ तीव्र कूटनीतिक कदम उठाए हैं और सर्वदलीय बैठक बुलाकर पूरे देश को एकजुट किया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट निर्णय लिया है कि भारत में अधिकृत अथवा अनधिकृत रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को देश से बाहर निकाला जाएगा। इस निर्णय के बाद देश के कई राज्यों में ऐसे नागरिकों की पहचान कर उन्हें उनके देश भेजा जा रहा है लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार पूरी तरह मौन है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अपने वोट बैंक के स्वार्थ के लिए प्रदेश की सुरक्षा को ताक पर रखना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में पाकिस्तान से आए हुए लोगों को संरक्षण दे रही है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ऐसे पाकिस्तानी नागरिक सामने आए हैं जो करीब 25 सालों से अवैध रूप से रह रहे हैं, उनके बच्चे वोटर तक बन गए हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। यदि हिमाचल सरकार ने शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया तो भाजपा सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष छेड़ेगी।