फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP demands CM Virbhadra resignation

दो एफआईआर दर्ज, अब तो पद छोड़ें वीरभद्र: गणेश

Sat, 14 Nov 2015 11:12 PM IST
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP demands CM Virbhadra resignation

भारतीय जनता पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गलत ढंग से लेन-देन के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ की गई एफआईआर पर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि पहले सीबीआई ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


अब प्रवर्तन निदेशालय ने पैसे के गलत लेन-देन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद का दुरुपयोग कर जांच एजेंसियों को प्रभावित कर रहे हैं।

विज्ञापन

बोले, कांग्रेस हाईकमान पद से हटाए वीरभद्र को

BJP demands CM Virbhadra resignation

भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि दिल्ली में दर्ज एफआईआर वक्कामुल्ला चंद्रशेखर से कथित उधार को लेकर की गई है। लेन-देन में हेराफेरी व अनियमिततायें पाई गई हैं। इसके दृष्टिगत ही ईडी ने एफआईआर दर्ज की है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान भ्रष्टाचार के मामलों में आए दिन शोर मचाता रहता है लेकिन वीरभद्र सिंह व लालू प्रसाद के मामलों में कांग्रेस हाईकमान उदारता दिखाता रहता है।

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दें। यदि वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो कांग्रेस हाईकमान उन्हें पद से हटाए तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से जांच एजेंसियों का सहयोग करने को कहे। भाजपा प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि पार्टी ने वीरभद्र हटाओ प्रदेश बचाओ अभियान चला रखा है। अब अभियान को और उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed