फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp core committee meeting in dalhousie chamba

भाजपा में महेश्वर की वापसी पर नहीं बन सकी सहमति

Mon, 01 Aug 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी/शिमला Updated Mon, 01 Aug 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
bjp core committee meeting in dalhousie chamba
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती। - फोटो : अमर उजाला

हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह की वापसी पर प्रदेश भाजपा में सहमति नहीं बन सकी है। डलहौजी में रविवार को हुई प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद कुछ बड़े नेताओं ने महेश्वर सिंह की वापसी पर कड़ी आपत्ति जताई। सहमति न बन पाने पर इस मामले को पार्टी आलाकमान को भेजने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कोर कमेटी में शामिल ज्यादातर लोग महेश्वर की वापसी के पक्ष में थे, लेकिन एक बड़े नेता ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि प्रत्याशी चयन के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का छह माह के भीतर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वतंत्र एजेंसी के इस सर्वे के आधार पर ही पार्टी अपने स्तर पर पार्टी प्रत्याशी के लिए नाम शॉर्ट लिस्ट करेगी। बैठक में मौजूदा प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सांसद अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री राम लाल, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, वीरेंद्र कश्यप, रणधीर शर्मा, विपिन परमार और पवन राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह की वापसी को लेकर चर्चा हुई है। इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता इस पर फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed