{"_id":"60f6f8938ebc3e6d58198fb3","slug":"bjp-co-incharge-tandon-reached-the-house-of-angry-former-minister-khimi-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठे पूर्व मंत्री खीमी राम के घर पहुंचे भाजपा सह प्रभारी टंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठे पूर्व मंत्री खीमी राम के घर पहुंचे भाजपा सह प्रभारी टंडन
Tue, 20 Jul 2021 09:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:54 PM IST
सार
खीमी राम शर्मा पूर्व मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री खीमी राम से मिले भाजपा सह प्रभारी टंडन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी लोकसभा उपचुनाव व 2022 में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा सक्रिय हो गई है। हर रोज संगठनात्मक बैठकें हो रही हैं। नाराज नेताओं को मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला के चार दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन देर शाम पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा के घर पहुंचे। चार साल बाद खीमी राम को किसी ने याद किया। टंडन ने खीमी राम से घंटों राजनीतिक मंत्रणा की।
विज्ञापन
डिनर के बहाने संगठन को लेकर हुई मंत्रणा के बाद न केवल बंजार बल्कि जिला की राजनीति भी गर्मा गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव के खीमी राम शर्मा का टिकट कटने के बाद से वह पूरी तरह से हाशिए पर थे। इसके बाद न तो सरकार ने पूछ की और न ही संगठन में कोई ओहदा दिया गया। खीमी राम शर्मा पूर्व मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में खीमी राम शर्मा की अच्छी पकड़ मानी जाती है। इस मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
तीन धड़ों में बंटी है बंजार भाजपा
बंजार भाजपा तीन धड़ों में बंटी हुई है। इन धड़ों को एक करना प्रदेेश व जिला भाजपा के लिए आसान काम नहीं है। पिछले सप्ताह पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह ने सैंज में एक कार्यक्रम में बंजार विधानसभा से अगला चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। ऐसे में टंडन की खीमी राम से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, टंडन ने कहा कि खीमी राम उनके मित्र हैं। उनसे मुलाकात की है और कई मसलों पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन