फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Campaign Hisaab Maange Himachal

‘हिसाब मांगे हिमाचल’ अभियान चलाएगी भाजपा, जनता से मांगे सुझाव

Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
BJP Campaign Hisaab Maange Himachal

भाजपा 12 सितंबर से ‘हिसाब मांगे हिमाचल’ अभियान शुरू कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि अभियान के तहत केंद्रीय नेताओं की 20 सितंबर तक चार पत्रकार वार्ताएं होंगी, जिसकी शुरुआत मंगलवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा करेंगे।

विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा ने मोबाइल फोन नंबर 7574068068 शुरू किया है। नंबर पर मिस्ड काल देने वाले को कॉल बैक आएगी, जिससे वे सरकार के कुशासन से संबंधित अपनी समस्या दर्ज करवा सकेगा। विजन डाक्यूमेंट के लिए लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन


सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता पात्रा शिमला में 12 सितंबर को माफियाराज व भ्रष्टाचार विषय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 सितंबर को महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर शिमला में प्रेस वार्ता की जाएगी। 18 सितंबर विकास विरोधी प्रदेश सरकार व मोदी सरकार की प्रदेश को दी गई सौगातों पर प्रेस वार्ता होगी। 20 सितंबर को धर्मशाला में युवाओं की समस्याओं पर संबोधन के लिए एक केंद्रीय नेता पहुंच रहे हैं।

सोशल मीडिया का भी होगा इस्तेमाल

BJP Campaign Hisaab Maange Himachal

अभियान के तहत फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया माध्यमों का भी इस्तेमाल होगा। सत्ती ने कहा कि जीपीएस से लैस 68 परिवर्तन रथों को भी अभियान से जोड़ा गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतिम दिन 25 सितंबर को हर मंडल पर कार्यक्रम आयोजित होगा।

2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती को भाजपा स्वच्छता दिवस के रूप में मना रही है। 15 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शिमला आ सकती हैं।

ईरानी गुड़िया प्रकरण पर प्रदेश सरकार को घेर सकती हैं। हालांकि, भाजपा आधिकारिक तौर पर उनके आने की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन पार्टी की पहली प्राथमिकता स्मृति हैं। अगर वे नहीं आती हैं तो मीनाक्षी लेखी आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed