फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP ask resignation in conductor recruitment case.

एचआरटीसी कंडक्टर भर्ती रद्द, बाली से मांगा इस्तीफा

Thu, 03 Sep 2015 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 03 Sep 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
BJP ask resignation in conductor recruitment case.

हिमाचल में 680 कंडक्टरों की भर्ती रद्द होने के बाद सियासत गरमाने लगी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हाईकोर्ट से परिवहन निगम में कंडक्टरों की भर्ती रद्द करने पर परिवहन मंत्री जीएस बाली से इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सरकारी नौकरियों के चयन में इस कदर अनियमितता बरती है उससे प्रदेश के युवा वर्ग में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह भर्तियां कर रही है उस पर भाजपा की कड़ी निगाह है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार आने पर इन सारी भर्तियों की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। भाजपा नेता ने कहा कि भर्ती चाहे वन विभाग में हो या पुलिस विभाग में हर जगह भाई भतीजा वाद, क्षेत्रवाद और धांधलियों के आरोप लग रहे हैं। मेरिट की अनदेखी करके आठवें स्थान पर चल रहे व्यक्ति को पुलिस विभाग में चयन करने के उदाहरण सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सरकारी विद्यालयों में ठेके के माध्यम से कंप्यूटर शिक्षकों के चयन में खुलेआम धांधलियां चल रही है जिसका भाजपा के पास सबूत हैं और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सहित सभी उपलब्ध विकल्पों पर भाजपा विचार कर रही है। सती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है और इसकी नीतियों की वजह से युवा वर्ग में भारी असंतोष पनप रहा है। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed