फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP appointed union minister thawar chand gehlot as himachal election in charge

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री को सौंपी हिमाचल चुनाव प्रभारी की कमान

Sat, 26 Aug 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला Updated Sat, 26 Aug 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
BJP appointed union minister thawar chand gehlot as himachal election in charge

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। थावरचंद मध्य प्रदेश से सांसद हैं। गहलोत को हिमाचल में किसी भी तरह की संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों के लिए पहली बार प्रभार मिला है।

विज्ञापन


गहलोत के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुजरात का जिम्मा केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सौंपा है, जबकि कर्नाटक का जिम्मा प्रकाश जावड़ेकर को दिया है। इस सूबे का सह प्रभारी पीयूष गोयल को बनाया गया है। चुनावी राज्यों के प्रभारी नियुक्त करते समय शाह ने गुजरात के लिए खास मशक्कत की है।
विज्ञापन


कोई कमी न रह जाए, इसलिए पार्टी ने इस सूबे में चार केंद्रीय मंत्रियों को सह चुनाव प्रभारी के तौर पर मैदान में उतारा है। संगठन कार्यों में दक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र सिंह, निर्मला सीतारमण और पीपी चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। चूंकि यह प्रधानमंत्री का गृह राज्य है, इसलिए पार्टी किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती। वैसे भी पार्टी यहां पटेल आंदोलन के कारण पहले से ही सतर्क है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed