{"_id":"eaf4be468ea620aa942c16d59a220fef","slug":"bjp-anurag-thakur-fill-nomination-at-humirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग और ब्राक्टा ने भरे नामांकन, दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग और ब्राक्टा ने भरे नामांकन, दिखाए तेवर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और शिमला सीट से कांग्रेस के मोहनलाल ब्राक्टा ने अपना नामांकन भर लिया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर तक दोनों नेताओं ने पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अपने अपने नामांकन भरे हैं।
हमीरपुर सीट से अनुराग ठाकुर ने ठीक 12 बजकर 8 मिनट पर अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे।
अनुराग ठाकुर ने निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त हमीरपुर रोहनचंद ठाकुर को अपना नामांकन सौंपा। इसके बाद गांधी चौक पर बड़ी रैली हुई। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और वीके सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। दोनों ने चारों सीटें जीतने का भी दावा किया।
विज्ञापन
सीएम की मौजूदगी में ब्राक्टा ने भी दिखाए तेवर
शिमला संसदीय सीट से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने अपना नामांकन भरा। इस दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्ट और कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
ब्राक्टा ने सुबह करीब सवा 11 बजे निर्वाचन अधिकारी दिनेश मल्होत्रा को अपना नामांकन सौंपा।
इसके बाद डीसी ऑफिस से लेकर नाज चौक तक एक रैली भी निकाली गई। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस प्रदेश की चारों सीटों पर अपना कब्जा जमाएगी।
उन्होंने भाजपा को एक बड़ी हार के लिए तैयार रहने को कहा। ब्राक्टा ने भी अपनी जीत का दावा किया।