फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   birds arrive in thousands every year inHimachal Kangra.

आसमान से मेहमान नहीं आफत बनकर आ रहे परिंदे

Mon, 05 Jan 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Jan 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
birds arrive in thousands every year inHimachal Kangra.

हिमाचल प्रदेश में प्रवासी परिंदे बीमारियां लेकर पहुंच रहे हैं। कांगड़ा जिले के पौंग डैम में आने वाले 25 पक्षियों पर रेडियो कॉलर लगाकर किए गए अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है। प्रदेश वन विभाग और बांबे नेचुरल सोसाइटी की ओर से संयुक्त अध्ययन की रिपोर्ट आने के बाद वन महकमा सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि हिमाचल में किस-किस प्रजाति के परिंदे कौन-कौन सी बीमारियां लेकर आ रहे हैं। नए सिरे से अध्ययन की तैयारी की जा रही है। प्रदेश सरकार ने 22 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन


पौंग डैम के 25 पक्षियों पर रेडियो कॉलर व ट्रांसमीटर लगाकर एक अध्ययन किया गया था। यूरेशियन विजन, नार्दन पिन रिल, कामन रिल, रुड्डी शेल डक पर ट्रांसमीट और बार हेडेड गूज, ग्रे लैड गूज पर कॉलर लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिब्बत चाइना और साइबेरिया से आ रहे पक्षी

birds arrive in thousands every year inHimachal Kangra.

सोसाइटी की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार ये विदेशी मेहमान अक्तूबर और नवंबर के बीच तिब्बत, चीन, साइबेरिया एवं रूस से आते हैं। फरवरी और मार्च तक इनकी वापसी शुरू हो जाती है।

कांगड़ा के पौंग डैम में प्रदेश के पक्षियों की 32 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। साल में ज्यादातर इन पक्षियों का वास स्थल पौंग डैम के ही आसपास पाया जाता है। इस साल पौंग डैम में बार हेडेड गूज तकरीबन 44 हजार से अधिक आ चुके हैं। यह अपने आप में रिकॉर्ड है।

प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव हिमाचल प्रदेश डा. ललित मोहन ने बताया कि  पांच साल पहले बर्ड फ्लू की बीमारी कई देशों में फैली थी। उसी को ध्यान में रखकर पिछले साल हिमाचल में आने वाले पक्षियों की बीमारियों पर अध्ययन कराया गया। यह अध्ययन कराया जाएगा कि ये परिंदे कौन-कौन सी बीमारियां लेकर आ रहे हैं।

वहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण हिमाचल प्रदेश तरुण श्रीधर ने कहा कि बर्ड फ्लू की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने पक्षियों की बीमारियों पर अध्ययन कराने को 22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed