फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Biodiversity in Lahaul valley 30 percent glaciers are melting

इस घाटी में सिकुड़ने लगे 30 फीसदी ग्लेशियर, बन गईं झीलें

Wed, 27 Jun 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Wed, 27 Jun 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Biodiversity in Lahaul valley 30 percent glaciers are melting

लाहौल घाटी में जैव विविधता को लेकर स्थिति चिंजाजनक होती जा रही है। घाटी में 30 फीसदी ग्लेशियर सिकुड़ने लगे हैं। जबकि झीलें बन गई हैं। इसका खुलासा केलांग में आयोजित एक वर्कशॉप के दौरान राज्य जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव कुनाल सत्यार्थी ने किया है।

विज्ञापन


वर्कशॉप में कुनाल सत्यार्थी ने कहा कि ट्रैकिंग के बहाने हिमालय की दुर्लभ जड़ी बूटियों की तस्करी की जा रही है। जिस पर रोकथाम लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। 30 फीसदी ग्लेशियरों का सिकुड़ना खतरे का सूचक है। जैव विविधता व परंपराओं को बचाने के लिए हम सबको ग्राम स्तर पर प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन

घाटी में लुप्त होने लगी जैव विविधता की 13 प्रजातियां

Biodiversity in Lahaul valley 30 percent glaciers are melting

उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में भारी मात्रा में जैव विविधता पाई जाती है। इसकी 13 प्रजातियां लुप्त होने के कगार पर हैं। इनके संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। हिमाचल के लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा तथा शिमला जिलों में करोड़ों रुपये की जैव विविधता पाई जाती है।

इनका संरक्षण करना बेहद जरूरी है। इसके लिए 12 जिलों के 78 विकास खंडों की 3226 ग्राम पंचायतों में जैव विविधता प्रबंधन कमेटियों का गठन किया जा रहा है। अभी तक प्रदेश में 417 ग्राम पंचायतों में यह कमेटियां गठित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed