Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bimla became president and Reena became general secretary.

Shimla News: बिमला अध्यक्ष और रीना बनीं महासचिव

Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bimla became president and Reena became general secretary.
शिमला। कनेक्टिंग लाइव्स संस्था की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें संस्था के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें बिमला ठाकुर अध्यक्ष, रीना ठाकुर महासचिव और टीना ठाकुर कोषाध्यक्ष चुनी गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शशि बांदे, सलाहकार वीपी कल्टा और कानूनी सलाहकार अजमत हयात खान भी मौजूद रहे। रिसोर्स पर्सन के रूप में कैप्टन (सेवानिवृत्त) चेतना ने बैठक में भाग लिया। वहीं, सदस्य नीना ठाकुर और मान दासी भी उपस्थित रहीं। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था सिंगल मदर्स (एकल माताओं) से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और अन्य सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में भी कार्य करेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष बिमला ठाकुर ने कहा कि संस्था एकल माताओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श और सहयोग से जुड़ी गतिविधियां संचालित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article