{"_id":"5d6d32328ebc3e01542f6574","slug":"bill-to-increase-allowance-of-mlas-and-minister-notified-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का भत्ता बढ़ाने का बिल अधिसूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मंत्रियों और विधायकों का भत्ता बढ़ाने का बिल अधिसूचित
Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल में विधायकों और मंत्रियों का मुफ्त यात्रा भत्ता बढ़ाने का बिल अधिसूचित कर दिया गया है। इस बारे में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
इस अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के भत्ते एवं पेंशन) संशोधन विधेयक 2019 को सदन में पेश किया जा चुका है। इसे राजपत्र में सर्वसाधारण को सूचित करने के लिए प्रेषित किया जाता है। इसी के साथ ही सोमवार को इस विधेयक को राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह से विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के भत्ते को बढ़ाने के विधेयक को भी राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। इसके बाद यह बिल राज्यपाल की मंजूरी को भी भेजे जाएंगे। मंजूरी के बाद लागू होगा।
विज्ञापन