फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur News Sugar price not approved in Bilaspur oil tender not done incomplete ration being given

Bilaspur News: बिलासपुर में चीनी के मूल्य को मंजूरी नहीं, तेल का टेंडर ही नहीं हुआ, मिल रहा अधूरा राशन

Wed, 12 Jun 2024 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 12 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में जून का चीनी और खाद्य तेल का कोटा गोदामों में नहीं पहुंच पाया है। तेल के टेंडर जून के अंत में होने की संभावना है। इससे साफ है कि राशन डिपुओं में इस माह उपभोक्ताओं को सस्ता तेल नहीं मिल पाएगा। 

विज्ञापन
Bilaspur News Sugar price not approved in Bilaspur oil tender not done incomplete ration being given
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सस्ते राशन के डिपुओं से सरसों का तेल, रिफाइंड और चीनी गायब हो गई है। इस कारण उपभोक्ताओं को जून में आधा-अधूरा राशन मिल रहा है। बिलासपुर में करीब 1.77 लाख राशन कार्ड धारकों को जून में महंगे दामों पर बाजार से चीनी और तेल खरीदना पड़ सकता है। इसका कारण खाद्य तेल का टेंडर नहीं होना और चीनी के रेट को सरकार से स्वीकृति नहीं मिलना है। गोदामों में अभी तक सरसों तेल, रिफाइंड तेल और चीनी की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन


बिलासपुर में 245 डिपुओं के माध्यम से सस्ती दरों पर चीनी, खाद्य तेल, चावल, आटा और दालें उपलब्ध करवाई जाती हैं। अधिकतर डिपुओं में जून में दालें, चावल और आटा ही पहुंच पाया है। सरकार हर तीन माह में चीनी, दालों और तेल के टेंडर करवाती है, जिसके बाद डिपुओं में सामान पहुंचता है। बताया जा रहा है कि चुनावी आचार संहिता होने के कारण पिछले माह खाद्य तेल के टेंडर नहीं हो पाए हैं, जबकि चीनी के रेट को अभी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस कारण जून का चीनी और खाद्य तेल का कोटा गोदामों में नहीं पहुंच पाया है। तेल के टेंडर जून के अंत में होने की संभावना है। इससे साफ है कि राशन डिपुओं में इस माह उपभोक्ताओं को सस्ता तेल नहीं मिल पाएगा, जबकि चीनी के भी पहुंचने की संभावना कम हैं, क्योंकि जून की 12 तारीख बीत चुकी है।
विज्ञापन


तेल के टेंडर इस माह के अंत में होंगे
खाद्य आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक ने बताया कि चीनी के मूल्य को स्वीकृति नहीं मिली है और खाद्य तेल का टेंडर नहीं हुआ है। रेट को स्वीकृति मिलते ही चीनी गोदामों में भेज दी जाएगी, जबकि खाद्य तेल के टेंडर इस माह के अंत में कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed