{"_id":"6424044f97f0cf6d860cb487","slug":"bilaspur-news-fire-breaks-out-in-shahtalai-seven-shanties-gutted-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आग से दुकान सहित सात झुग्गियां जलीं, 11 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आग से दुकान सहित सात झुग्गियां जलीं, 11 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
Wed, 29 Mar 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:57 PM IST
सार
आग इतनी तेजी से फैली की सात झुग्गियां जल कर राख हो गईं। आग की चपेट में एक दुकान भी आई।
विज्ञापन
आग लगने से राख हुईं झुग्गियां।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बाबा बालक नाथ जी की तपोभूमि शाहतलाई में भीषण आग लगने से एक दुकान का सामान और सात झुग्गियां जल कर राख हो गईं। घटना में करीब 11 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना में प्रवासी मजदूरों के बच्चों की किताबों सहित सभी दस्तावेज भी जल गए। बुधवार दोपहर 12.20 पर सरहयाली पुल के समीप प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली की सात झुग्गियां जल कर राख हो गईं।
विज्ञापन
आग की चपेट में एक दुकान भी आई। हालांकि सरहयाली पुल पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों ने दुकान के अंदर रखे गैस सिलिंडर को निकाल लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने टल गया। हालांकि दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। दुकानदार अनिता ने बताया की वह अपनी बेटी के साथ दुकान के अंदर काम कर रही थी की अचानक देखा कि प्रवासियों की झुग्गियों से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन
आग इतनी तेज फैल गई कि दुकान से भी कोई समान नहीं निकाल पाई। उसकी आज तक की सारी कमाई और चैत्र मेलों के लिए जो सामान खरीद कर रखा था, वह भी जल कर राख हो गया। प्रवासी नरेश कुमार, राम बाबू, रीता देवी, मुन्नी देवी, फुलो साहनी, भरत साहनी, बलेसर साहनी ने बताया की वह दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। सुबह ही काम पर चले गए। झुग्गियों में खाने, पहनने के साथ नकदी और बच्चों की किताबें, आधार कार्ड, बैंक की कॉपियां, जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
उन्हें करीब एक-एक लाख का नुकसान हो गया है। उधर मेला अधिकारी और झंडूता के नायब तहसीलदार जगदीश चंद ने मौके पर जाकर अग्निकांड पीड़ितों से मिले। उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार की तरफ से शीघ्र ही सहायता की जाएगी। हल्का पटवारी को मौके पर जाकर पीड़ितों को अग्निकांड से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उधर, तलाई थाना प्रभारी अमीता चौधरी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।