फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur jp nadda targets on himachal govt

नड्डा बोले- भ्रष्टाचार में डूबी सरकार, कानून-व्यवस्था बेहाल

Mon, 23 Oct 2017 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Mon, 23 Oct 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur jp nadda targets on himachal govt

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके बाद भी कांग्रेस नेता अपनी पीठ थपथपाने में लगे हैं। कांग्रेस के कई नेताओं का अपने वरिष्ठ नेताओं पर से विश्वास डगमगाने लगा हैं। नड्डा घुमारवीं में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में कांग्रेस का मुखिया ही जमानत पर हो, वहां विकास के कार्य कितने प्रभावी ढंग से हो रहे होंगे, इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। कहा कि पूरी कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। कानून व्यवस्था बेहाल है। शिमला का गुड़िया कांड और मंडी के होशियार सिंह मामले ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


दुख तो इस बात का है कि पुलिस भी भ्रष्टाचार में सरकार का साथ दे रही है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो कानून व्यवस्था की खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जनसभा को भाजपा नेता एवं प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। नामांकन के बाद शहर में कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed