{"_id":"590612124f1c1bcb3a4415aa","slug":"bike-rider-killed-in-bjp-president-satpal-singh-satti-car-accident-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की गाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की गाड़ी से टकराई बाइक, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
Updated Mon, 01 May 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के हरोली थाना क्षेत्र के तहत टाहलीवाल में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की गाड़ी से बाइक की भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं, भाजपाध्यक्ष को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय सतपाल सत्ती भी गाड़ी में ही थे। हादसे में बीजेपी अध्यक्ष की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती रविवार को टाहलीवाल क्षेत्र में गए हुए थे।
विज्ञापन
जब वह वापस लौट रहे थे तो टाहलीवाल में उनकी गाड़ी के साथ बाइक की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बाइक सवार जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी बाइक सवार सोनू निवासी ललड़ी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां इसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे ऊना रेफर कर दिया। अस्पताल में जख्मों के ताव न सहते हुए युवक दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी ऊना अस्पताल पहुंच गए हैं।