फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bike rider died in a accident in bilaspur himachal

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 03 Mar 2019 08:29 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sun, 03 Mar 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in a accident in bilaspur himachal

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लखनपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक (एचपी22सी-2790) में सवार होकर दो युवक चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे लेकिन जैसे ही वह बिलासपुर शहर से तीन किलोमीटर आगे लखनपुर के पास पहुंचे तो बाइक सवार ने अपने आगे चल रहे ट्रक (एचपी69ए-9997) से ओवरटेक करना चाहा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक ही सामने से एक बच्चा आ गया। बाइक चालक ने बच्चे को बचाना चाहा उसने हल्की सी ब्रेक मारी। इतने में पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक ट्रक के टायरों के नीचे जा घुसी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घटना स्थल से 50 फुट आगे जाकर ट्रक की ब्रेक लगी। ट्रक के टायर के नीचे आने से बाइक चला रहे युवक के सिर पर से टायर गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

हेलमेट भी हो गया चकनाचूर

जबकि पीछे बैठा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे पीजीआई भेज दिया गया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

मृतक की पहचान कमल किशोर (28) पुत्र दौलत राम गांव बगेटू डाकघर मैड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की पहचान जतिन (25) पुत्र रवि चंद गांव चौंतड़ा डाकघर मैड़ जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल जतिन को बिलासपुर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आगामी उपचार हेतु पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 व 304 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक युवक ने सिर पर हेलमेट भी पहना हुआ था। पुलिस का कहना है कि हेलमेट भी पूरी तरह से चकनाचूर हो गया था जिससे सिर टायर की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। जबकि परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed