फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bike met with accident near Shongthong on Kinnaur National Highway 5

किन्नौर: NH-5 पर बाइक से हादसा, सतलुज नदी में गिरने की आशंका; दूसरा अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Jul 2023 10:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 10:44 PM IST
सार

किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर मंगलवार को शोंगठोंग के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन
bike met with accident near Shongthong on Kinnaur National Highway 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर मंगलवार को शोंगठोंग के पास एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति के लापता और एक के घायल होने का मामला सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया है। जबकि दूसरे व्यक्ति के सतलुज नदी में गिरकर लापता होने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

विज्ञापन


वहीं पुलिस और क्यू आर टी टीम द्वारा लापता व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम मोहित और लेखराज निवासी चम्बा जो की पटेल कंपनी में कार्यरत थे। बाइक नंबर एच पी 82 ए 1317 में रल्ली से पवारी की तरफ आ रहे थे कि शोंगठोंग के पास चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। जिससे बाइक सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। 
विज्ञापन


जिससे बाइक में सवार मोहित सड़क मार्ग से नीचे सतलुज नदी के किनारे गिर गया, जबकि लेखराज सड़क के किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रिकांगपिओ पुलिस औ क्यू आर टी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल लेखराज को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रामपुर रेफर कर दिया। वहीं एस पी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लेखराज को रामपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे व्यक्ति मोहित की सतलुज नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। जिसकी तलाशी के क्यू आर टी टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया है। परंतु सतलुज नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण लापता व्यक्ति का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed