फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bike accident near thiyog one died

सड़क से नीचे लुढ़की बाइक, युवक की मौके पर मौत

Mon, 23 Jan 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग Updated Mon, 23 Jan 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
Bike accident near thiyog one died
accident shimla

ठियोग के नजदीक छैला माहोरी सड़क में कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजीव कुमार  आयु 31 साल पुत्र लायक राम निवासी गांव एवं डाकघर धार तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में की  गई है। 

विज्ञापन


ठियोग पुलिस के अनुसार रविवार देर रात इकॉन कार नंबर एचपी 09 सी 1132 छैला के पास छैला माहोरी सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस कार में सवार राजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि करते हुए छैला चौकी प्रभारी इंद्र सिंह ने पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, पीजीआई ले जाते रास्ते में मौत 
ऊना। जिला ऊना के गांव डंगोली में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (37) निवासी बरनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के कुछ देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी विजय कुमार रविवार देर सायं बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि डंगोली के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में विजय गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से विजय कुमार को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन विजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed