फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big shock to Half a dozen IAS officers of ex serviceman quota in himachal

पूर्व सैनिक कोटे के आधा दर्जन आईएएस अफसरों को बड़ा झटका

Tue, 11 Dec 2018 12:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
big shock to Half a dozen IAS officers of ex serviceman quota in himachal

हिमाचल में पूर्व सैनिक कोटे के करीब आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों को झटका लगा है। ये अधिकारी सामान्य कोटे के आईएएस अफसरों से वरिष्ठता में नीचे रहेंगे। इससे सामान्य कोटे के दर्जनों आईएएस अफसरों को फायदा होगा।

विज्ञापन


इन्हें कई आर्थिक लाभ भी मिलेंगे। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश के आईएएस अफसरों की वरिष्ठता सूची दोबारा से बनेगी। सूची तैयार होने के बाद वरिष्ठता में बड़ा उलटफेर होगा।  
विज्ञापन


एचएएस से आईएएस में शामिल किए गए अधिकारियों की वरिष्ठता सूची को अब दोबारा से संशोधित किया जाएगा। इसमें वर्ष 2006 से लेकर 2011 के बीच की आईएएस अधिकारियों की चयन सूची को रिव्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमेें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के तमाम आदेशों पर गौर किए जाने की बात की गई है। इस संबंध मेें भारत सरकार के कार्मिक विभाग ने रिव्यू सेलेक्ट लिस्ट हिमाचल को भेजी है। अब राज्य सरकार ने भारत सरकार को नए सिरे से बैच अलॉटमेंट करने का अनुरोध किया है। 

लिस्ट में इस तरह से तय हुए नाम 

big shock to Half a dozen IAS officers of ex serviceman quota in himachal

2006 की सेलेक्ट लिस्ट में क्रमबद्ध नाम आरएस गुप्ता, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह राठौर, पदम सिंह चौहान, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, बीएम नांटा, पीएस द्रैक, जेसी चौहान, जेसी चौहान और मधुबाला शर्मा के हैं। 2007 की सूची में रतन सिंह, डॉ. आरएन बत्ता, पूर्णिमा चौहान, 2008 के बैच में ध्रुव वशिष्ठ, केआर

भारती, संदीप भटनागर, दिनेश मल्होत्रा, एससी नेगी, 2009 की सूची में आरके शंकर, मोहन चौहान, 2009 की सूची में कमल शर्मा, एसके चौधरी, अक्षय सूद, जीके श्रीवास्तव और जेआर कटवाल हैं। 2010 की रिव्यू सेलेक्ट लिस्ट में किसी का नाम नहीं है, जबकि

2011 की सूची में डॉ. अजय कुमार शर्मा, बीर सिंह ठाकुर, राकेश शर्मा, विकास लाबरू, बलबीर चंद, राजीव शर्मा और अमिताभ अवस्थी हैं। इसी सूची से अब अधिकारियों के बैच भारत सरकार ने ही तय करने हैं। इसमेें कई नाम नीचे-ऊपर हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed