{"_id":"64bb5701ce77a8ac6c04f9fc","slug":"big-road-accident-in-bilaspur-of-himachal-car-fell-into-a-ditch-500-feet-below-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा, मनाली से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा, मनाली से लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत
Sun, 23 Jul 2023 12:47 PM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:47 PM IST
सार
धारकांशी में मनाली से लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्वारघाट थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया है कि प्रथम दृष्टया हादसा चालक की लापरवाही से वाहन चलाने से हुआ लग रहा है।
विज्ञापन
स्वारघाट के समीप धारकांशी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार के बाद रेस्क्यू अभियान में जुटे पुलिस जवान व अन्य।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट के समीप धारकांशी में मनाली से लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवती और दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसा शनिवार सुबह 4:30 बजे हुआ, लेकिन अंधेरा होने के चलते किसी को कुछ नहीं दिखा।
विज्ञापन
उजाला होने पर कुछ लोगों को सड़क किनारे वाहन के गिरे होने के निशान दिखे तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो सड़क से नीचे पेड़ों के बीच कार गिरी दिखाई दी। मौके से तीन शव बरामद हुए। शवों को खाई से निकालने के लिए पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान कार चालक सचिन सिंह (26) पुत्र जयकरण सिंह निवासी ओमनगर बदरपुर दक्षिणी दिल्ली, पिंटू (26) पुत्र रवि नायक निवासी मकान नंबर 215 गली नंबर 8, ओमनगर बदरपुर नई दिल्ली और खुशी गुप्ता (20) पुत्री भागीरथ गुप्ता निवासी सेवा सदन मांडा वासी शकरपुर पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। स्वारघाट थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया है कि प्रथम दृष्टया हादसा चालक की लापरवाही से वाहन चलाने से हुआ लग रहा है।
विज्ञापन