फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big relief from Supreme Court: Jubbarhatti airport, roads cleared for 433 projects of Himachal

सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा, सड़कों सहित हिमाचल के 433 प्रोजेक्टों का रास्ता साफ

Thu, 16 Dec 2021 09:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 09:10 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के 433 प्रोजेक्टों के लिए वन विभाग की भूमि के इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इन प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।  बिना मंजूरी प्रदेश के ऐसे प्रोजेक्ट लंबे समय से अधर में थे।

विज्ञापन
Big relief from Supreme Court: Jubbarhatti airport, roads cleared for 433 projects of Himachal
सुप्रीम कोर्ट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सड़कों, रेलवे लाइन, राजधानी के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा और पानी की योजनाओं जैसे प्रोजेक्टों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने वन विभाग की भूमि के इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। बिना मंजूरी प्रदेश के ऐसे 433 प्रोजेक्ट लंबे समय से अधर में थे। अब जल्द ही इन प्रोजेक्टों का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी के बाद जिला शिमला की तहसील रामपुर में एनडीआरएफ बटालियन के आधारभूत ढांचे के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। चंबा जोत से 150 किलोमीटर के दायरे में होने वाले मौसम के बदलाव की जानकारी देने वाला रडार भी लगेगा।

विज्ञापन


काफी दिनों से मौसम विज्ञान विभाग इसके लिए मंजूरी के इंतजार में था।  9 और 14 दिसंबर 2021 में दायर याचिका (सिविल) संख्या 202, 1995 को पारित आदेश में छूट देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वन संरक्षण अधिनियम 1980 (एफसीए), अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 (एफआरए) के तहत 433 मामलों में वन भूमि को गैर वन उद्देश्य के लिए परिवर्तित करने की अनुमति दी है। 

विज्ञापन

एफसीए में 103 परियोजनाएं मंजूर 

63 सड़कें, 13 विद्युत परियोजनाएं, एक हवाई अड्डा, तीन अनाज और सब्जी मंडियां, चार कॉलेज भवन, एक अस्पताल, चार बस स्टैंड, एक मार्केट यार्ड, दो रेलवे लाइन, ईवीएम के भंडारण के लिए एक गोदाम, मौसम रडार, एक रोपवे, एक हेलीपैड, दो खनन प्रोजेक्ट, एक पार्किंग, दो हॉट मिक्स प्लांट, एक पुलिस चौकी और एक एनडीआरएफ  आधारभूत ढांचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफआरए के तहत 330 प्रोजेक्ट स्वीकृत

13 सामुदायिक केंद्र, 268 सड़क परियोजनाएं, 11 स्कूल भवन, 19 पेयजल आपूर्ति योजनाएं और पानी की पाइपलाइन, 5 लघु सिंचाई नहर या वर्षा जल संचयन संरचनाएं, 10 स्वास्थ्य संस्थान, तीन कौशल उन्नयन और व्यावसायिक परियोजना प्रशिक्षण केंद्र भवन, एक उचित मूल्य की दुकान। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed