करुणामूलक नौकरियों पर निगम-बोर्ड के कर्मचारियों को बड़ी राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करुणामूलक नौकरियों के मामले में निगमों और बोर्डों के कर्मचारियों को हिमाचल सरकार ने बड़ी राहत दी है। इन नौकरियों के लिए पांच फीसदी कोटे की शर्त केवल सरकारी विभागों के लिए लागू होगी।
हिमाचल सरकार के वित्त विभाग ने इस विषय पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। वित्त महकमे ने कहा है कि ऐसी भर्तियों पर निगम, बोर्ड एवं ऐसी संस्थाएं रिक्तियों और अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से अपने स्तर पर फैसला करें।
हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तरुण कपूर ने बताया कि पुष्टि की है। राज्य में सरकारी सेवाओं के दौरान जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उनके आश्रितों में हजारों आवेदक करुणामूलक नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं।
अब तक हिमाचल में करुणामूलक नौकरियों के मामले में निगमों-बोर्डों और अन्य स्वायत्त संस्थाओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। कई निगमों-बोर्डों में पांच फीसदी कोटे की शर्त लागू करके ही ऐसी नौकरियां दी जा रही थीं, तो कई में बगैर कोटा शर्त के एक साथ अनेक नौकरियां दी जा रही थीं।
केवल विभागों के लिए लागू होगी पांच फीसदी कोटे की शर्त
हाल ही में एक आवेदक ने हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में करुणामूलक नौकरियों पर स्थिति साफ करने को कहा तो उन्हें बताया गया कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर ये भर्ती सरकार की ओर से तय पालिसी के मुताबिक पांच फीसदी ही की जा सकती है। इसके बाद एक अन्य आवेदक ने निगम के निदेशक मंडल से अनुरोध किया था कि इस कोटे को बढ़ाकर दस फीसदी किया जाएगा।
निदेशक मंडल ने इस पर राज्य सरकार के वित्त विभाग से स्थिति स्पष्ट करने को कहा तो वित्त विभाग ने साफ किया है कि पांच फीसदी कोटे की व्यवस्था केवल सरकारी विभागों के लिए ही है। निगमों-बोर्डों में कोटा तय करने की ऐसी कोई भी व्यवस्था नहीं है। निगम-बोर्ड अपनी आर्थिक हालत और रिक्तियों के अनुसार ही भर्ती करें। भर्ती कोटे की इनके लिए कोई सीमा ही नहीं है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में बारी-बारी से भरेंगे पद
अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तरुण कपूर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम में करुणामूलक नौकरी के इन पदों को बारी-बारी से भरा जाएगा। कुल 28 पदों को भरा जाना है। इस मामले पर मंगलवार को प्रस्तावित निगम के निदेशक मंडल की बैठक में चर्चा होगी।