फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big notification for himachal employees.

कर्मचारियों पर मेहरबान हुई सरकार, जमकर बरसेगा पैसा

Fri, 05 Jun 2015 09:48 AM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
big notification for himachal employees.

हिमाचल प्रदेश के 12 हजार बिजली कर्मियों के लिए अच्छी सूचना है। सर्विस कमेटी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद वीरवार को सचिवालय में बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में संशोधित ग्रेड पे देने पर मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन


हालांकि कर्मचारियों को बढ़ी हुई ग्रेड पे पर टाइम स्केल देने पर सहमति नहीं बन पाई। इससे प्रदेश के तीन हजार कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पाएगा। इसका कर्मचारियों ने विरोध करने का फैसला लिया है। लंबे समय से बिजली कर्मचारी पंजाब की तर्ज पर संशोधित ग्रेड पे देने की मांग कर रहे थे। लंबी लड़ाई के बाद प्रदेश की सर्विस कमेटी ने संशोधित ग्रे पे देने के लिए अपनी सहमति दे दी थी।
विज्ञापन


अब निदेशक मंडल ने भी हरी झंडी दे दी है। अब केवल अधिसूचना जारी होनी है। इससे प्रदेश के बिजली कर्मियों को आठ सौ से दो हजार रुपये प्रति माह वेतन में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस बैठक में टांडा और मैकलोड गंज में एक-एक बिजली सब स्टेशन खोलने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा बोर्ड की ओर से अन्य कई फैसले लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीटीए शिक्षकों के लिए ग्रांट इन एड जारी

big notification for himachal employees.

वहीं, प्रदेश सरकार ने वीरवार को पीटीए शिक्षकों के लिए बढ़ी हुई ग्रांट जारी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से 1300 पीटीए शिक्षकों को राहत मिलेगी। एक जून से इन शिक्षकों को बढ़े हुए वेतन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

इससे पीटीए शिक्षकों को 2200 से 2600 रुपये प्रति माह लाभ मिलेगा। पिछले कैबिनेट की बैठक में ही पीटीए शिक्षकों को ग्रांट इन एड बढ़ाने का फैसला लिया गया था। इससे पहले बजट सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से इसकी घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed