फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big news for employees in himachal.

कर्मचारियों के घरवालों को सरकार का तोहफा

Wed, 24 Sep 2014 09:25 AM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
big news for employees in himachal.

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों खासकर अनुकंपा आश्रितों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के सभी विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को करुणामूलक के आधार पर नियुक्तियों में आयु सीमा की छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन


इसके लिए करुणामूलक नीति में आवश्यक संशोधन करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में आयोजित हिमाचल कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।
विज्ञापन


इससे प्रदेश के हजारों अनुकंपा आश्रितों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की संभावना है। अनुकंपा आश्रितों के लिए अभी तक 45 साल तक की ही आयु सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन अब इसमें छूट दे दी गई है। अब 55 साल या इससे भी अधिक की आयु में भी उन्हें सरकारी नौकरी का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रावधान सिर्फ चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए

big news for employees in himachal.

यह प्रावधान केवल चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए किया गया है। बैठक में वित्त विभाग में रिसोर्स मोबलाइजेशन सेल का अलग से गठन करने का फैसला लिया गया। इसके माध्यम से प्रदेश में रिसोर्स मोबलाइजेशन पर जोर दिया जाएगा, जिससे प्रदेश की माली आर्थिक हालत से उबारने में मदद मिल सके।

सुन्नी और धर्मशाला में आयोजित होने वाले दशहरा उत्सवों को ज़िला स्तरीय उत्सव का दर्जा देने का निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने शिमला जिला के कुपवी और मंडी जिला के धर्मपुर में स्थित पुलिस चौकी को उच्चीकृत करके पुलिस थाना बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा के कपाहड़ा और पंतेहड़ा में आवश्यक स्टाफ सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई। यह क्षेत्र राजेश धर्माणी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed