फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big loss to apple crop in himachal due to heavy hailstorm

ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान, बागवानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Sat, 07 Apr 2018 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई/नेरवा (रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो, कोटखाई/नेरवा (रोहड़ू) Updated Sat, 07 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
big loss to apple crop in himachal due to heavy hailstorm

भारी ओलावृष्टि के कारण उपरी शिमला में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। क्यारवी व बघाल पंचायत के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक गांव में ओलावृष्टि से सेब की फसल को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


ओलावृष्टि ने बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बागवानी विभाग की ओर से ओलावृष्टि से करीब 2.50 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। 

उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ धर्मवीर कालटा ने बताया कि बघाल, धारण, चोंरी, रेंदल, डाबर, छनोत, चांबीधार सहित कई गांव में ओले गिरे। इससे सेब, नाशपाती की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 ओलावृष्टि करीब दस मिनट तक रुक-रुक होती रही। भारी ओलावृष्टि से सेब के पौधों से फूल जमीन पर गिर गए। विभाग की ओर से शुक्रवार को नुकसान का आकलन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलावृष्टि से नकदी फसलें बर्बाद

big loss to apple crop in himachal due to heavy hailstorm

नेरवा तहसील की टिक्करी, धनत, किरण व टेलर पंचायतों में ओलावृष्टि से सेब के साथ-साथ अन्य नकदी फसलों को भी भारी क्षति हुई है। क्षेत्र में बीते तीन दिनों में हुई ओलावृष्टि ने क्षेत्रों के बागवानों की कमर तोड़ दी है। प्रभावितों ने नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। 

 बागवान दौलत राम, भगत राम, मातवर सिंह, महेश्वर, सूरत चौहान, बलदेव, किशन सिंगटा, किरपा राम, मदिया राम, सुनील चौहान, प्रदीप चौहान, भीम सिंह, परमा नंद, राजेंद्र भंडारी, राम लाल भंडारी, गोविंद, कुंदन गजटा, दलीप बरसांटा, श्याम सिंह, मुनीष, बालक राम शर्मा, केवल राम, हेत राम, पूर्व प्रधान काहन

सिंह सिसोदिया, कंवर सिंह, सीता राम ने बताया कि ओलावृष्टि से नुकसान हो रहा है। आजकल सेब सहित अन्य नकदी फसलों में फूल आ रहे हैं। करीब 50 फीसदी फ्लॉवरिंग हो चुकी है।

ओलावृष्टि से फूल के साथ-साथ पत्ते तक झड़ चुके हैं। यही नहीं पौधों के बीमे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा मटर, गोभी, लहसुन, प्याज, टमाटर आदि की फसल तहस नहस हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed