फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   big incentive to civil supply employees at diwali.

कर्मचारियों को दीपावली के दो बड़े तोहफे, खूब बरसा पैसा

Thu, 15 Oct 2015 08:54 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 08:54 AM IST
विज्ञापन
big incentive to civil supply employees at diwali.

प्रदेश सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम कर्मचारियों को दीपावली पर दो तोहफे दिए हैं। खाद्य आपूर्ति निगम के 900 नियमित, अनुबंध, निगम कार्यालय में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स और होमगार्ड को दिवाली पर 6000 रुपये इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके अलावा निगम के 780 अनुबंध और नियमित कर्मचारियों को एक्सग्रेशिया (अनुग्रह भुगतान) देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम और परिवहन निगम के बीओडी (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर) की बैठक के बाद मंत्री जीएस बाली ने यह बात कही है। बीते साल दिवाली पर खाद्य आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को 5700 रुपये इंसेंटिव दिया गया था। इस बार इसमें 300 रुपये की बढ़ोतरी की है। खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम ने अपने टारगेट को अचीव किया है।
विज्ञापन

दीपावली को मिलेगा पैसा

big incentive to civil supply employees at diwali.

खाद्य आपूर्ति निगम में 25 चतुर्थ कर्मचारी और एक लॉ आफिसर का रिक्त पद भरा जाएगा। यह पद लोक सेवा आयोग के तहत भरे जाएंगे। इसके अलावा निगम में जीएम के डायरेक्ट पद को भरने के लिए वित्त विभाग से विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीओडी की बैठक में इन पदों को भरने की स्वीकृति दी गई है।

निगम के पेंशन फंड में एक करोड़ रुपये और 35 लाख रुपये प्रदेश सरकार को राहत राशि के तौर पर दिया जाएंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि खाद्य आपूर्ति निगम के अनुबंध और नियमित कर्मचारियों को पहले 3500 रुपये एक्सग्रेशिया दिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 15000 रुपये कर दिया गया है। एक्सग्रेशिया दिवाली के आसपास या फिर बाद में दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed