चुनाव से पहले कुलदीप राठौर के लिए ये है बड़ी चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव दहलीज पर हैं, ऐसे में हिमाचल कांग्रेस के नए अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के सामने ढेरों चुनौतियां रहेंगी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हटाकर राठौर को कमान यूं ही नहीं सौंपी है। उन पर चुनाव से पहले कांग्रेस को संगठित करने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी डाल दी है।
हिमाचल में कांग्रेस दो गुटों में बंटी है। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हैं जबकि दूसरी ओर वीरभद्र विरोधी नेताओं का खेमा है। इसी दूसरे खेमे में गिने जाने के बावजूद राठौर को अब अपनी भूमिका को बदलना होगा। उन्हें सभी गुटों की दूरियां पाटनी होंगी।
सुक्खू ठीक छह साल दो दिन तक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने रहे हैं। यह एक लंबा कार्यकाल है। मगर वह कांग्रेस की खेमेबंदी को कम करने में नाकाम रहे। सुक्खू से जहां हाईकमान कांग्रेस के तमाम खेमों को एकजुट करने की उम्मीद लगाए रहा, वहीं वह खुद एक खेमे के प्रमुख बने ही नजर आते रहे।
अब राठौर को भी यही परीक्षा देनी होगी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के बिखरे कुनबे को एकजुट करने की यही जिम्मेदारी अब राठौर पर डाली है। देखना यह होगा कि आनंद शर्मा के करीबी माने जाने वाले कुलदीप सिंह राठौर लोकसभा चुनाव से पहले अपनी भूमिका कैसे निभाते हैं।
राठौर के पास संगठन में काम का लंबा अनुभव
कुलदीप सिंह राठौर के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह लगभग एक दशक तक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। इसके अलावा उनके पास संगठन की कई अन्य जिम्मेदारियां भी रह चुकी हैं। राठौर ने 1978 में एनएसयूआई को ज्वाइन किया था। वह 1981 से लेकर 1987 के बीच एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष लगातार छह साल तक अध्यक्ष भी रहे।
वह केंद्रीय छात्र संघ में 1979-80 में अध्यक्ष चुने गए। वह लंबे समय तक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव भी रहे। वह कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और मीडिया एवं फ्रंटल संगठनों के प्रमुख रह चुके हैं। वह पिछले विधानसभा चुनाव में कसुम्पटी और ठियोग निर्वाचन क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट के दावेदार भी रह चुके हैं।
कुमारसैन से कांग्रेस को मिला दूसरा प्रदेशाध्यक्ष
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। मधावनी पंचायत के चेवड़ी गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह राठौर को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। इससे पहले कुमारसैन क्षेत्र से पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स को भी प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। राठौर के कुमारसैन आने पर उनका भव्य स्वागत होगा।
क्षेत्र के लोगों में पूर्व एचपीएमसी उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर पूर्व एचपीटीडीसी उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला परिषद सदस्य रीना ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मीरा शर्मा, प्रधान थानाधार अमर सिंह नलवा, उप प्रधान रणवीर ठाकुर, बीडीसी मगसु दलीप जरेट, प्रधान भुट्टी विनोद रोच , प्रधान शमाथला मीना जरेट, प्रधान
मैलन नेहा धर्मा, प्रधान सिहल हरीश भरोटा, प्रधान जार आरति निर्मोही, प्रधान जरोल सुशीला श्याम, प्रधान मलैड़ी विक्की, प्रधान करेवथी अंनता कंवर, प्रधान कोटगढ़ कैलाश, प्रधान मधावनी रोशन लाल, प्रधान किर्टी सुनीता गुप्ता और प्रधान बड़ागाव योदराज ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कुमारसैन क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।