युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति निष्क्रियता को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल अफजल अहमद की मंजूरी से युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के आठ निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद से निलंबित किया है।
निलंबन से पूर्व इन पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर और दूरभाष के माध्यम से संपर्क करके स्पष्टीकरण देने को कहा गया था, परंतु अभी तक किसी ने भी स्पष्टीकरण देना उचित नहीं समझा है।
आदेशों की अवहेलना करने और संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति उदासीन रवैये के चलते इन पदाधिकारियों के निलंबन का निर्णय लिया गया है।
राज्य प्रभारी ने 10 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में सोशल मीडिया की कार्यशाला में स्पष्ट किया है कि संगठन में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।
ये पदाधिकारी हुए सस्पेंड
यह जानकारी देते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यालय सचिव मान सिंह ने कहा कि निलंबित पदाधिकारियों में जिला कांगड़ा से प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव डिंपल मल्होत्रा, शिमला जिला से प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अवतार सिंह हंस, सुमित गौतम, जिला चंबा से प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव मदन लाल, सुरेश कुमार भरमौरी, जिला कांगड़ा से प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव विजय सहगल, कुमारी मंजू और अक्षय शर्मा को निलंबित किया गया है। ये पदाधिकारी युवा कांग्रेस की बैठकों और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों में भाग नहीं ले रहे थे।