फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhuwan get a scholarship of 45 lakh rupee.

भुवन को मिलेगी 45 लाख की स्कॉलरशिप

Sun, 14 Sep 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 14 Sep 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bhuwan get a scholarship of 45 lakh rupee.

सोलन के भुवन गुप्ता का चयन अमेरिका की सरकारी यूनिवर्सिटी अयोवा में एमबीए के लिए हुआ है। पढ़ाई के दौरान विवि उन्हें 70 हजार डालर (करीब 45 लाख रुपये) की स्कॉलरशिप देगी। वर्ष 2014 से 2016 के बैच में चयनित होने वाले भुवन प्रदेश के अकेले छात्र हैं।

विज्ञापन


देश से करीब आठ छात्रों का चयन हुआ है। एमबीए की 60 सीटों को 15 देशों से छात्र चुने गए हैं। पचास फीसदी सीटें अमेरिकन छात्रों के लिए आरक्षित हैं। जीमेट के थ्रू भुवन की सिलेक्शन हुई। उनका पांच साल का वीजा बना है। एमबीए के बाद विवि प्लेसमेंट भी करवाएगी।
विज्ञापन


भुवन के पिता ई. रमेश कुमार गुप्ता लोक निर्माण विभाग से एक्सईएन पद से सेवानिवृत्त हैं। माता सरकारी स्कूल से एचटी सेवानिवृत्त हुई हैं। बडे़ भाई डा. हेमंत गुप्ता आईजीएमसी शिमला में शिशु रोग विशेषज्ञ और रजिस्ट्रार तैनात हैं। दूसरे भाई कपिल गुप्ता दिल्ली में कंप्यूटर इंजीनियर हैं। भुवन तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट ल्यूक्स के छात्र हैं भुवन
भुवन ने अपनी मैट्रिक सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन से पूरी की। उसके बाद डीएवी चंडीगढ़ से जमा दो और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।


कसौली के गढ़खल निवासी हैं

भुवन मूल रूप से कसौली के साथ गढ़खल गांव के निवासी हैं। वहां उनकी पुश्तैनी जमीन के साथ-साथ शॉप भी है। मौजूदा समय में संस्कृत कॉलेज सोलन की नई बिल्डिंग के समीप उनका अपना घर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed