फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhutan king jigme khesar in sanawar school foundation day.

हिमाचल की शिक्षा के मुरीद किंग आफ भूटान

Sat, 04 Oct 2014 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन) Updated Sat, 04 Oct 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
Bhutan king jigme khesar in sanawar school foundation day.

किंग आफ भूटान जिग्मे खेसर हिमाचल में शिक्षा के माहौल के मुरीद दिखे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा का भूटान में अहम योगदान है। हिमाचल की आबोहवा में शिक्षा के बारे में क्वीन जेटसन पेमा से जितना सुना था, सनावर स्कूल उससे कहीं आगे हैं। वह कसौली में 167वे फाउंडर डे में बतौर मुख्यतिथि बोल रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी ओल्ड सनारियन पेमा भी मौजूद रही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा की भारतीय अध्यापक पूरे भूटान मे बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। सैंकडों भूटानी स्टूडेंट्स भारत के महान शिक्षा संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करते हैं। वापिस अपने देश मे जाकर भूटान की प्रगति मे अहम रोल अदा कर रहे हैं। शिक्षा के कारण ही भूटान और भारत के आपसी संबंध मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन


भूटान नरेश अपनी महारानी के साथ यहां पंहुचे थे। भूटान क्वीन सनावर स्कूल की ही स्टूडेंट रही है और 2008 बैच से यंहा से पास आउट हुई हैं। किंग आफ भूटान बोले सनावर एक ऐतिहासिक शिक्षण संस्थान है। यलो कलर भूटान का नेशनल कलर है। सनावर के विद्या हाऊस का भी वही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूथ व शिक्षा है प्राथमिकता
भूटान नरेश ने कहा की उनकी प्राथमिकता भूटान में शिक्षा को बनाना है जबकि दूसरी प्राथमिकता यूथ है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भूटान मे शिक्षा के सशक्तिकरण को बढावा देने, समाज मे सभी को शिक्षा मिले और वे इस कदर विकसित हो की वे हर मुद्दे उचित न्याय कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed