फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhuntar Airport team playing the role of Corona Warrior arrived in the tribal areas

जनजातीय इलाकों में दवाइयां पहुंचा कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रही भुंतर एयरपोर्ट की टीम

Thu, 30 Apr 2020 10:27 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Apr 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Bhuntar Airport team playing the role of Corona Warrior arrived in the tribal areas
भुंतर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

देश-प्रदेश में कोरोना से जनजीवन ठहरा हुआ है। यातायात के साथ देशभर में हवाई सेवाएं पिछले सवा एक माह से बंद है, लेकिन भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के निदेशक अपनी टीम के साथ कोरोना महामारी में कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक के इस काम की सराहना की है और मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल में निदेशक की फोटो के साथ शेयर करते हुए कहा कि भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक और उनकी टीम कोविड-19 में फ्रंट लाइन में खड़े होकर कोरोना वॉरियर की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां से प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर से आपात स्थिति में यहां से जनजातीय इलाकों के लिए दवाइयों की खेप पहुंचाई जा रही है और बीमार लोगों को कुल्लू शिफ्ट किया जा रहा है।  इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पीएमओ कार्यालय ने भी लाइक किया है, जिससे भुंतर एयरपोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भुंतर एयरपोर्ट देशभर के हवाई अड्डों के मुकाबले कोरोना वायरस में महत्वपूर्ण सेवा प्रदान कर रहा है। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। 


भुंतर हवाई अड्डे में पवन हंस हेलीकॉप्टर तैनात है। आपात स्थिति में बीमार लोगों को इलाज के लिए कुल्लू पहुंचाया जा रहा है, जबकि यहां से दवाइयां प्रदेश के दुर्गम इलाकों तक पहुंचाया जा रही है। -नीरज कुमार श्रीवास्तव, निदेशक भुंतर एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed