{"_id":"58ff39ff4f1c1bb365c0d1d2","slug":"bhoranj-mla-anil-dhiman-oath-ceremoney","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज से भाजपा विधायक अनिल धीमान ने ली सदस्यता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज से भाजपा विधायक अनिल धीमान ने ली सदस्यता की शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हाल में ही भोरंज में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा विधायक डॉ. अनिल धीमान ने मंगलवार को विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने विधानसभा सचिवालय में उन्हें शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर वर्मा आदि मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद धीमान ने कहा कि वह पिता स्वर्गीय आईडी धीमान के पद चिह्नों पर चलते हुए लोगों के प्रति समर्पण भाव से काम करेंगे।
विज्ञापन
अपनी इस जीत के लिए वह न सिर्फ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं, बल्कि भोरंज की जनता को भी धन्यवाद देते हैं। कहा कि वह पिछली भाजपा सरकार के दौरान क्षेत्र में शुरू कराए गए कार्यों को हर हाल में पूरा करने के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन