फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhoranj By Election Result 2017 in Himachal, counting Starts.

हिमाचल में भाजपा की बड़ी जीत, 8290 वोटों से जीता भोरंज उपचुनाव

Fri, 14 Apr 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
Bhoranj By Election Result 2017 in Himachal, counting Starts.

देश भर में मोदी लहर के बीच भाजपा ने भोरंज विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला देवी को कड़ी टक्कर देते हुए 8,290 मतों से हराया है। इस सीट पर भाजपा की यह लगातार सातवीं जीत है। डॉ. अनिल से पहले इस सीट से उनके पिता स्व. आईडी धीमान लगातार छह बार विधायक चुने गए थे। 

विज्ञापन


नवंबर 2016 में आईडी धीमान के निधन से यह सीट खाली थी, जिसके लिए 9 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। वीरवार सुबह आठ बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में मतगणना शुरू हुई। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के 12 चरणों में भाजपा को 11 राउंड में भारी बढ़त मिली जबकि कांग्रेस को चौथे राउंड में सिर्फ 51 मतों की ही मामूली बढ़त मिल पाई।

विज्ञापन

किसे कितने वोट मिले

Bhoranj By Election Result 2017 in Himachal, counting Starts.

प्रत्याशी               पार्टी             कुल मत 
डॉ. अनिल धीमान   भाजपा        24,434
प्रमिला देवी           कांग्रेस        16,144
पवन कुमार         निर्दलीय        4,630  (भाजपा से बागी)
डॉ. रमेश डोगरा     निर्दलीय        974  (कांग्रेस से बागी) 
कुसुम              निर्दलीय           403

टिकट में देरी से हार गई

Bhoranj By Election Result 2017 in Himachal, counting Starts.

टिकट आवंटन में देरी की वजह से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस हार के कारणों पर मंथन करेगी। जंग का कारवां शुरू हुआ है। दोबारा जनता के बीच जाऊंगी। - प्रमिला देवी, कांग्रेस प्रत्याशी

जीत का श्रेय जनता, कार्यकर्ताओं को 
मेरी जीत का श्रेय जनता और कार्यकर्ताओं को है। मोदी लहर का भी इस जीत में काफी महत्व है। पिता ने जो विकास कार्य शुरू किए थे, अब उनको गति दी जाएगी। - डॉ. अनिल धीमान, भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन

सत्ता में वापसी करेगी कांग्रेस

Bhoranj By Election Result 2017 in Himachal, counting Starts.

संगठन की निष्क्रियता के चलते हार मिली है। केवल चुनावों में सक्रिय होने से जीत नहीं मिलती। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अच्छी जीत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उपचुनाव का कोई बड़ा असर नहीं होता। इसे प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के लिए जनादेश के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। -वीरभद्र सिंह, मुख्यमंत्री  

हार के बाद अब सीएम दें इस्तीफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा अब देवभूमि में भी चल चुका है। भोरंज के बाद भाजपा शिमला नगर निगम और विधानसभा चुनाव भी जीतेगी। भोरंज में हार के बाद वीरभद्र सिंह को सीएम पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें अब इस्तीफा देना चाहिए। -प्रेम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed