{"_id":"6b06efba707cce66f60b22b7","slug":"bhont-road-lost-to-potholes-department-awaits-budget-shimla-news-c-19-sml1002-825327-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गड्ढों में गुम हुई भौंट की सड़क, बजट का इंतजार कर रहा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गड्ढों में गुम हुई भौंट की सड़क, बजट का इंतजार कर रहा विभाग
विज्ञापन
राजधानी में ऑकलैंड टनल से भौंट पंचायत को जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हालत स्कूली छात्रों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुई है। सड़क के करीब 6 किलोमीटर हिस्से पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढों के कारण छोटे और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण अब इस रूट पर चलने वाली बसें भी खराब हो रही हैं। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट:-
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर से सटी पंचायत भौंट की सड़क की हालत बेहद दयनीय है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके चलते रोजाना छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर काफी समय से टारिंग नहीं हुई है। सड़क का करीब पांच से छह किलोमीटर लंबा हिस्सा खस्ताहाल है। इस पूरे हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हैं। इससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को झटके झेलने पड़ते हैं, वहीं छोटे वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन बसें भी खराब हो रही हैं। बुधवार को भी भौंट के लिए रवाना हुई एचआरटीसी की एक बस रास्ते में ही खराब हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढेदार सड़क के कारण बस में तकनीकी खराबी आई, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि प्रदेश की राजधानी से सटे होने के बावजूद उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली के लिए उचित ड्रेनेज सिस्टम का अभाव, अवैध डंपिंग और सीवरेज प्लांट की पाइपलाइन को भी जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत के नाम पर नाममात्र का काम करता है। लोगों के मुताबिक पूरी सड़क की हालत खराब है, लेकिन शांकली मोड़ से आगे स्थिति बेहद खराब है। करीब छह किलोमीटर के हिस्से में सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। स्थानीय निवासी राहुल, अनिल और मनोज ने कहा कि प्रशासन को सड़क की सुध लेनी चाहिए और जल्द इसकी टारिंग करवानी चाहिए। उनका कहना है कि जब राजधानी से सटे क्षेत्रों में सड़कों की यह स्थिति है तो प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
बजट आते ही करवाई जाएगी टारिंग
विभाग इस सड़क की मरम्मत के लिए समय-समय पर मशीनरी भेजता है। सड़क पर पैच भी लगाए जाते रहे हैं। टारिंग के लिए अभी बजट नहीं मिला है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, सड़क की टारिंग करवा दी जाएगी।
-नवीन कौंडल, अधिशासी अभियंता, कसुम्पटी लोक निर्माण विभाग