फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhanupalli Bilaspur railway line will be equipped with modern communication system

Bhanupalli Bilaspur Railline: आधुनिक संचार प्रणाली से लैस होगी भानुपल्ली से बिलासपुर रेल लाइन

Fri, 22 Nov 2024 11:00 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2024 11:00 AM IST
सार

 नई प्रणाली रेल नेटवर्क को और अधिक कुशल और सुरक्षित बनाएगी। इस परियोजना के तहत सुरंगों और रेलवे स्टेशनों में अत्याधुनिक तकनीकों को लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhanupalli Bilaspur railway line will be equipped with modern communication system
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रेल विकास निगम ने भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के तहत टनल एक से सात तक अत्याधुनिक संचार प्रणाली स्थापित करने के लिए 44 करोड़ का टेंडर फिर से जारी किया है। इससे पहले हुइआ टेंडर तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द किया था। इस टेंडर का उद्देश्य रेल यात्रियों, कर्मचारियों के बीच संचार को बेहतर बनाना, सुरक्षा मानकों को उन्नत करना है। यह नई प्रणाली रेल नेटवर्क को और अधिक कुशल और सुरक्षित बनाएगी। इस परियोजना के तहत सुरंगों और रेलवे स्टेशनों में अत्याधुनिक तकनीकों को लागू किया जाएगा। इसमें वीएचएफ कम्युनिकेशन सिस्टम सबसे अहम है। सुरंगों, रेलवे कर्मचारियों के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए यह अत्याधुनिक रेडियो संचार प्रणाली होगी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: डिजिटल अरेस्ट कर युवक से ठगे 17.50 लाख, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

सुरंगों में इमरजेंसी कॉल की मिलेगी सुविधा
रेल लाइन की सुरंगों में इमरजेंसी कॉल सिस्टम की सुविधा भी रहेगी। सुरंगों, स्टेशनों पर आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता के लिए कॉल पॉइंट लगाए जाएंगे। यह सीधे रेलवे सुरक्षा और नियंत्रण कक्ष से जुड़े होंगे। वहीं सर्विस टेलीफोन की सुविधा भी होगी। 

विशेष टेलीफोन नेटवर्क होगा स्थापित 
रेलवे कर्मचारियों के बीच निर्बाध संपर्क के लिए सुरंगों, स्टेशनों पर विशेष टेलीफोन नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम भी टनलों में लगाया जाएगा। यात्रियों को उनकी यात्रा से संबंधित सटीक और अद्यतन जानकारी देने के लिए यह डिजिटल सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसमें ट्रेन का आगमन, प्रस्थान और प्लेटफार्म की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

टनलों में सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे
वीएचएफ कम्युनिकेशन सिस्टम लंबी दूरी पर भी बिना किसी व्यवधान के संचार सुनिश्चित करेगा। सुरंगों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्रत्येक सुरंग, स्टेशन पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह सुरक्षा और निगरानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लाइव फुटेज रेलवे नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध होगा। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम 
स्थापित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed