{"_id":"57c661324f1c1bbf762cc171","slug":"bhanupali-bilaspur-manali-leh-railway-line-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेह रेललाइन: पहले बीस किलोमीटर के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेह रेललाइन: पहले बीस किलोमीटर के निर्माण का रास्ता साफ
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की महत्वाकांक्षी परियोजना भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन के पहले 20 किमी के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो इसके लिए जल्द भू अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा। रेललाइन के लिए भानुपल्ली से नयनादेवी के धरोट तक सेंटर लाइन तय हो चुकी है।
विज्ञापन
20 किमी की इस लाइन में 10 किमी क्षेत्र हिमाचल, जबकि 10 किमी क्षेत्र पंजाब का है। इसकी पुष्टि एसडीएम बिलासपुर हरीश गज्जू ने की है। 600 किमी लंबी इस रेललाइन अभी 20 किमी का सफर ही पूरा कर पाई है। जल्द 20 किमी के दायरे में भू अधिग्रहण का कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों ने रोड मैप तैयार करना शुरू कर दिया है। रेलवे से जारी गाइडलाइन में सेंटर लाइन के लिए दोनों ओर जमीन अधिग्रहण के लिए अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं। सेंटर लाइन से दोनों ओर कम कम से 15-15 मीटर
विज्ञापन
और अधिक से अधिक 50-50 मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उधर, नायब तहसीलदार सुंदरराम ने कहा कि अभी उनके पास केवल भानुपल्ली से नयनादेवी तक सेंटर लाइन तय होने की जानकारी है। कहा कि विभाग इसके लिए पूरा मैप तैयार कर रहा है। इस आधार पर आगे काम किया जाएगा।
कहीं 40 तो कहीं 50 मीटर अधिग्रहण की योजना
जानकारी के अनुसार जहां टनल का निर्माण होना है, वहीं सेंटर लाइन से दोनों ओर 15-15 मीटर तक भू अधिग्रहण होगा। अन्य स्थानों में कहीं 40 तो कहीं 50 मीटर तक अधिग्रहण करने की योजना है।