फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Bhandara organized on the eighth day of Sujanpur Ganesh Utsav

Hamirpur News: सुजानपुर गणेश उत्सव के आठवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन

Tue, 26 Sep 2023 01:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

सुजानपुर उपमंडल मुख्यालय के अंतर्गत सुजानपुर मैदान में आयोजित हो रहे गणेश उत्सव के आठवें दिन मंगलवार को आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Bhandara organized on the eighth day of Sujanpur Ganesh Utsav
विशाल भंडारे का आयोजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर उपमंडल मुख्यालय के अंतर्गत सुजानपुर मैदान में आयोजित हो रहे गणेश उत्सव के आठवें दिन मंगलवार को आयोजकों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में 19 सितंबर से गणेश उत्सव का आयोजन हो रहा है। गणेश उत्सव का समापन गुरुवार को होगा। गणेश विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित कर लिया गया है। भव्य शोभा यात्रा के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच गणेश विसर्जन ब्यास नदी में किया जाएगा। उत्सव आयोजक मनीष शर्मा और मनोज नाग ने बताया कि प्रतिवर्ष गणेश उत्सव स्थानीय लोगों के सहयोग से आशीर्वाद से मनाया जा रहा है। इसमें विशेष कथा, आरती एवं संगीतमय धार्मिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed