{"_id":"cae1c2d2588aec0a6b81e44e319d7aae","slug":"bhaiya-dooj-shubh-muhurat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर इस शुभ मुहूर्त में करें तिलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर इस शुभ मुहूर्त में करें तिलक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई बहन के स्नेह का प्रतीक भैयादूज आज मनाया जाएगा। बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी और भाई अपनी बहनों को रक्षा का वचन देंगे। ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा के अनुसार 13 नवंबर को पूरे दिन द्वितीया तिथि रहेगी।
विज्ञापन
स्थिर लग्न में तिलक करना श्रेष्ठ रहता है। पहला स्थिर लग्न वृश्चिक सुबह 7 बजे से 09 बजे तक और दूसरा स्थिर लग्न कुंभ दोपहर 12:55 बजे से 02:10 बजे तक है। आचार्य योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 09 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान तिलक लगाना वर्जित है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर केलटी के पुजारी पंडित संजय शास्त्री के अनुसार भैयादूज यमुना और यमराज भाई बहनों पर आधारित है। पुराणों के अनुसार इस दिन यमुना में स्नान और बहन के हाथ का भोजन करना शुभ होता है।
विज्ञापन