फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bengaluru man missing in glacier in lahaul spiti himachal pradesh

Lahaul Spiti Himahal: 5300 मीटर ऊंचे ग्लेशियर की दरार में गिरा पर्वतारोही लापता, सर्च ऑपरेशन स्थगित

Mon, 20 Jun 2022 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Jun 2022 06:46 PM IST
सार

रेस्क्यू टीमों ने बर्फबारी के बीच सीबी रेंज 13 में स्थित ग्लेशियर में लगातार तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन
Bengaluru man missing in glacier in lahaul spiti himachal pradesh
रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन स्थगित कर दिया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सीबी रेंज की पहाड़ी में 5300 मीटर ऊंचे ग्लेशियर की दरार में गिरे बंगलूरू के पर्वतारोही का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। डोगरा स्काउट्स, लाहौल-स्पीति पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली की रेस्क्यू टीमों ने बर्फबारी के बीच सीबी रेंज 13 में स्थित ग्लेशियर में लगातार तीन दिन तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा। लेकिन अब खराब मौसम और बर्फबारी के कारण सर्च ऑपरेशन स्थागित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सर्च ऑपरेशन के दौरान डोगरा स्काउट्स के जवान पर्वतारोही की खोजी में ग्लेशियर की खाई में करीब 150 फीट नीचे उतरे। जवानों ने अपनी जान जोखिम डाल कर खाई में गिरे पर्वतारोही को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसी दौरान बर्फबारी शुरू होने के कारण सर्च ऑपरेशन को स्थागित करना पड़ा। बताया जा रहा है कि ग्लेशियर की खाई में गिरे बंगलूरू के युवक का नाम वेद व्यास है।
विज्ञापन


यह चार लोग चंद्रताल के वामतट पर स्थित सीबी के नंबर 13 रेंज को फतह करने निकले थे। ग्लेशियर पार करते समय वेद व्यास दरार में जा गिरा। जिसकी सूचना वेद व्यास के अन्य साथियों ने जिला प्रशासन को दी। अतिरिक्त उपायुक्त  काजा अभिषेक वर्मा ने बताया कि खराब मौसम और बर्फबारी के कारण के डोगरा स्काउट्स और जिला प्रशसन की टीम ने सर्च ऑपरेशन को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed