फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BEd counseling schedule release, read in one click ..

एक क्लिक में पढ़िए बीएड काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

Wed, 23 Jul 2014 10:59 AM IST
अमर उजाला/शिमला
अमर उजाला/शिमला Updated Wed, 23 Jul 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
BEd counseling schedule release, read in one click ..

एचपीयू ने बीएड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स के लिए 28 जुलाई से 1 अगस्त तक काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट और उसके बाद की जा रही काउंसलिंग के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही काउंसलिंग में कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान भी रखना होगा।

काउंसलिंग में इन दस्तावेजों को लाना न भूलें

BEd counseling schedule release, read in one click ..

विवि प्रशासन के अनुसार 28 जुलाई से विवि में होने वाली इस काउंसलिंग में शामिल होने वाले हर प्रत्येक उम्मीदवार को प्रोस्पेक्टस में संलग्न प्रार्थना पत्र फार्म नं.-4 को भरकर लाना होगा।

उक्त स्थान में अपने मूल शैक्षणिक तथा अन्य प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र/स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट सूची में आए उम्मीद्वार 25 जुलाई के बाद वेबसाइट से काउंसलिंग कार्ड तथा काउंसलिंग फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्व सैनिक ने स्वयं वर्तमान बीएड प्रवेश परीक्षा 53 या इससे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है,तो श्रेणी के लिए निर्दिष्ट तिथि को काउंसलिंग में उपस्थित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी फीस जरूर लेकर आएं

BEd counseling schedule release, read in one click ..

प्रोस्पेक्टस के 23 नंबर पेज पर विस्तृत जानकारी दी गई है। जिन उम्मीदवारों का दाखिला प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग तथा गर्वनमेंट कॉलेज ऑफ टीचर एजूकेशन धर्मशाला में होता है, उन्हें लगभग 8000/-रुपये काउंसलिंग वाले रोज ही जमा करवाने होंगे।

निजी कॉलेजों में दाखिला होने पर 28,575/- रुपये (25,000/- कॉलेज फीस, 3,575/-लेवी चार्जिस) के रूप में जमा करवाने होंगे। इसके अलावा प्रवेश पाने वाले हर छात्र को 200/- रुपये काउंसलिंग फीस के रूप में अदा करने होंगे।

विश्वविद्यालय के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. हरबंस राणा का कहना है कि काउंसलिंग की विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in,www.hpuniv.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed