फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bear kills a man in rampur

भालू ने मार डाला चौकीदार, दो दिनों में दो लोगों को बनाया शिकार

Thu, 13 Oct 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी (रामपुर बुशहर) Updated Thu, 13 Oct 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
Bear kills a man in rampur

हिमाचल में भालू आदमखोर हो गए हैं। दो दिन में दो लोगों को भालुओं ने मौत के घाट उतार दिया है। पहला शिकार बीते मंगलवार को किन्नौर के सापनी में स्कूल जा रहे हेड टीचर बने तो बुधवार को झाकड़ी के नंती गांव में ड्यूटी से लौट रहे चौकीदार को भी भालू ने मार डाला। बीते रविवार को डलहौजी आर्मी कैंट एरिया के रिहायशी परिसर में भी भालू ने एक जवान को बुरी तरह घायल कर दिया था। 

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी अभी रिपोर्ट बना रहे हैं। रिपोर्ट के बाद ही आदमखोर भालुओं को पकड़ने पर कोई फैसला लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार शिमला जिला के 15/20 क्षेत्र में आस्था कंपनी के अपर नंती परियोजना टनल का चौकीदार कर्म सिंह (48) नाइट ड्यूटी कर बुधवार सुबह अपने घर नंती लौट रहा था। 
विज्ञापन


टनल से करीब 200 मीटर आगे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कर्म सिंह की चीख-पुकार सुनकर घास काट रहे लोग मौके पर पहुंचे। टेलीफोन और सड़क सुविधा न होने के कारण 108 एंबुलेंस को नहीं बुलाया जा सका। लिहाजा, लोगों ने कर्म सिंह को पीठ पर उठाकर फांचा के साथ बनी सड़क तक पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद गानवी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। ज्यूरी चौकी के आईओ गोपाल सिंह ने बताया कि भालू ने कर्म सिंह की एक टांग और गुप्तांग में काफी गहरी चोटें पहुंचाईं थीं। झाकड़ी थाना के एसएचओ कुलवंत ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

भालू के हमलों पर वन मुख्यालय ने मांगी डीएफओ से रिपोर्ट

Bear kills a man in rampur

किन्नौर के सांगला और रामपुर के पंद्रह बीस क्षेत्र नंती गांव में भालू के हमलों में दो लोगों की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग के आला अधिकारियों ने दोनों ही जगह के संभागीय वन अधिकारियों से मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के  आधार पर ही मृतक के परिजनों को विभाग मुआवजा जारी किया जाएगा। 

साथ ही नंती गांव में पिजरा लगाकर भालू को पकड़ने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। पीसीसीएफ एसएस नेगी ने बताया कि स्थानीय डीएफओ से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के बाद वन्य जीव की ओर से हमले में मौत के लिए परिजनों को डेढ़ लाख रुपये बतौर मुआवजा दिया जाएगा। 

बता दें, बुधवार को नंती गांव के पास काम से घर लौट रहे एक चौकीदार को भालू ने अपना शिकार बना लिया। वहीं, सापनी स्कूल में बतौर मुख्य अध्यापक को मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय भालू ने हमला कर घायल कर दिया था। देर रात तक घर न लौटने पर उनके परिजनों और पुलिस ने तलाश की तो जलांकी में रास्ते पर शव पड़ा मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed