फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bear kills a man in Kinnaur

स्कूल जा रहे हेड टीचर पर भालू का हमला, मौत

Wed, 12 Oct 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Wed, 12 Oct 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
Bear kills a man in Kinnaur

स्कूल जा रहे मुख्य अध्यापक पर भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सापनी स्कूल में बतौर मुख्य अध्यापक तैनात धर्म सागर (55) पुत्र गंगा देव सुबह स्कूल के लिए निकले थे। सापली जंगल से स्कूल का रास्ता है। इसी बीच जलांकी नामक रास्ते पर घात लगाकर बैठे भालू ने हमला कर दिया। धर्म सागर की गर्दन, मुंह, पीठ में गहरे जख्म थे। शाम को जब धर्म सागर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। 

विज्ञापन


रात को भी धर्म सागर घर नहीं पहुंचे। सुबह परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हुए। सापनी पंचायत प्रधान ने मुख्य अध्यापक के लापता होने की सूचना सांगला पुलिस को भी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल भी मौके के लिए रवाना हुआ। जब परिजन, ग्रामीण और पुलिस जंगल पहुंचे तो धर्म सागर लहूलुहान हालत में पड़े थे। इनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कड़छम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
विज्ञापन


यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सांगला थाना से एसएचओ कुलदीप, मुख्य आरक्षी विजय कुमार, मानक आरक्षी टिकम सिंह नेगी, सुभाष चंद मौके पर पहुंचे थे। इधर, भालू के हमले में मुख्य अध्यापक की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शाम होते ही लोग घरों में बंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed