{"_id":"092974a0bab6be502607a4272c95a310","slug":"bear-attacked-in-forest-one-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में भेड़ पालक पर भालू ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में भेड़ पालक पर भालू ने किया हमला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र रूपी में भालू ने एक भेड़पालक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। घटना शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मझगांव के निकट डडोलंग नाले में भेड़ बकरियां चराने गए नालिंग-1 निवासी 56 वर्षीय भेड़पालक देवराज पर भालू ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उस समय भेड़पालक के साथ उसका बेटा भी था।
विज्ञापन
उसने मदद के लिए ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण भेड़पालक को घायल अवस्था में रूपी अस्पताल के लिए ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
रूपी पंचायत के प्रधान बीरबल नेगी ने इसकी सूचना पुलिस थाना भावानगर को दी। थाना प्रभारी भावानगर प्रकाश नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेज दी है।