{"_id":"586674324f1c1b132ceed0c6","slug":"bear-attack-on-woman-at-ghanahatti-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में तेंदुए के बाद अब भालू का कहर, महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में तेंदुए के बाद अब भालू का कहर, महिला पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में तेंदुए के बाद अब भालू का खौफ भी बढ़ने लगा है। एक दिन पहले ही तेंदुए ने महिला पर हमला किया था वहीं, अब भालू ने एक महिला को जख्मी कर दिया है। जानकारी के अनुसार शिमला के घणाहट्टी के समीप जंगल में भालू ने महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला जंगल में लकड़ी काटने गई थी। इसके सिर और बाजू में गहरे जख्म हुए हैं। महिला के शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख भालू वहां से भाग गया। महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया है। अस्पताल की ओटी में महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
घणाहट्टी की रहने वाली महिला चंद्रकांता सुबह सात बजे जंगल से लकड़ियां काटने जा रही थी। इस दौरान महिला पर पीछे से भालू ने हमला कर दिया। हमले के बाद महिला ने शोर मचाया। महिला का शोर सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे।
विज्ञापन
परिजनों ने इसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इधर, चिकित्सकों का कहना है कि महिला के सिर पर जख्म हुए हैं। इसका उपचार किया जा रहा है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद का कहना है कि मरीज का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। महिला की हालत में सुधार है।
दो दिन पहले बडमैण में झपटा था तेंदुआ
बडमैण के समीप लकड़ी काटने गई महिला पर तेंदुए ने हमला किया था। इस दौरान महिला के सिर पर गहरी चोटें आई थी। यह महिला भी अस्पताल में उपचाराधीन है।