{"_id":"5d6cc7188ebc3e01711f5a86","slug":"bear-attack-on-man-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागीचे में सेब तुड़ान कर रहे व्यक्ति को भालू ने किया लूहलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागीचे में सेब तुड़ान कर रहे व्यक्ति को भालू ने किया लूहलुहान
Mon, 02 Sep 2019 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होली (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होली (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 02 Sep 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनजातीय क्षेत्र होली की ग्राम पंचायत दियोला में सेब तुड़ान कार्य कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमलाकर लहूलुहान कर दिया है। भालू के हमले से बुरी तरह से घायल व्यक्ति के चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर की ओर दौड़े। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू वहां से जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
बुरी तरह से घायल व्यक्ति को लोग फौरन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली लेकर गए। सीएचसी होली में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचने के बाद घायल को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत दियोला के गांव दियोल निवासी मुरली राम पुत्र उद्घमी राम सोमवार सुबह सात बजे सेब के बागीचे में सेब तुड़ान के लिए निकला। बागीचें में सेब तुड़ान का कार्य आरंभ करने पर अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू के हमले से घायल मुरली राम ने बचाव के लिए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीण घायल को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए।
जनजातीय क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की कि क्षेत्र में ऐसे प्रबंध किए जाएं कि जंगली जानवर रिहायशी बस्ती तक न पहुंच पाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि भालू के हमले से घायल व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।