फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCCI four days meeting at dharamshala.

BCCI ने धर्मशाला में बुलाई अहम बैठक, नए कोच पर होगा फैसला

Thu, 09 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 09 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
BCCI four days meeting at dharamshala.
बीसीसीआई की एक अहम बैठक 21 जून से धर्मशाला में होने जा रही है। - फोटो : file photo

बीसीसीआई की एक अहम बैठक 21 जून से धर्मशाला में होने जा रही है। इसमें टीम इंडिया के कोच पर फैसला आ सकता है। वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष बनते ही अनुराग ठाकुर ने अपने धर्मशाला प्रेम को फिर जगजाहिर किया है।

विज्ञापन


अनुराग धर्मशाला में अकेले नहीं, बल्कि बीसीसीआई के पूरे कुनबे को साथ लाएंगे। बीसीसीआई का बॉस बनते ही अनुराग ने वर्किंग कमेटी की बैठक के लिए धर्मशाला को तवज्जो दी है। 21 से 24 जून तक एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक होगी।
विज्ञापन


इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित क्रिकेट काउंसिल के सभी पदाधिकारी और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी शिरकत करेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए बीसीसीआई पदाधिकारी 21 जून को धर्मशाला पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच समेत लिए जा सकते हैं कई बड़े फैसले

BCCI four days meeting at dharamshala.
अनुराग ठाकुर 22 जून को पहुंचेंगे। 23 और 24 जून को बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

अनुराग ठाकुर 22 जून को पहुंचेंगे। 23 और 24 जून को बैठक में अहम निर्णय लिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में भारतीय टीम के नए कोच के नाम का एलान किया जाएगा। धर्मशाला में बीसीसीआई की प्रस्तावित बैठक की पुष्टि अनुराग ठाकुर के पीए कृष्णा ने की है।

कहा कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए अनुराग ठाकुर 22 जून को धर्मशाला पहुंचेंगे। उधर, एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने धर्मशाला में बीसीसीआई की बैठक के आयोजन को लेकर अनभिज्ञता जताई। कहा कि बैठक को लेकर अभी एचपीसीए से कोई पत्राचार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed