{"_id":"612928c38ebc3e7a157ea40a","slug":"bayaper-mandal-election-in-shimla-shimla-news-sml3818340102","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल के चुनाव के लिए आज नामांकन भरेंगे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल के चुनाव के लिए आज नामांकन भरेंगे कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन से ठीक पहले पैनल पर माथापच्ची करते रहे कारोबारी नेता
क्रॉसर
चुनाव में चार गुटों के कारोबारियों ने ठोकी हैै दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को शहर के बड़े कारोबारी नेता अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
शुक्रवार तक एक भी कारोबारी नेता ने नामांकन नहीं भरा है। ऐसे में चारों गुटों के कारोबारी शनिवार को ही नामांकन दाखिल करेंगे। चारों गुटों ने अपने पैनल शुक्रवार शाम को तय कर लिए। व्यापार मंडल के पांच पदों के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए अभी तक 31 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। इनमें से कितने नामांकन पत्र भरे जाएंगे, इस पर शनिवार शाम छह बजे तक स्थिति स्पष्ट होगी।
वर्तमान अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, महासचिव संजीव ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष कंवलजीत सिंह और ट्रांसपोर्ट यूनियन गुट के कारोबारी शनिवार को नामांकन भरेंगे। पैनल तय करने के लिए और कारोबारियों को अपने पक्ष में करने के लिए शुक्रवार को दिनभर चारों गुटों के कारोबारी नेता बैठकें करते रहे। कई कारोबारी नेताओं ने नामांकन के लिए मुहूर्त भी निकाल लिया है। यह पूजा पाठ करने के बाद नामांकन भरेंगे। चुनाव कमेटी अध्यक्ष अश्वनी मिनोचा ने बताया कि शुक्रवार तक किसी कारोबारी ने नामांकन नहीं भरा है। शनिवार को सभी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रविवार को इन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 31 अगस्त तक नाम वापस लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
चुनाव से पहले व्यापार मंडल-कमेटी आमने सामने
नामांकन पत्र भरने से ठीक पहले शिमला व्यापार मंडल और चुनाव कमेटी फिर आमने सामने आ गए हैं। शुक्रवार शाम शिमला व्यापार मंडल ने चुनाव कमेटी अध्यक्ष अश्वनी मिनोचा को पत्र लिखकर पूछा कि क्या 12 सितंबर को चुनाव करवाने की अनुमति जिला प्रशासन ने दे दी है या नहीं। यदि अनुमति मिल चुकी है तो इसकी कॉपी उपलब्ध करवाई जाए। यदि चुनाव करवाने की अनुमति अभी तक नहीं मिली है तो नामांकनपत्र भरने की तारीख तब तक आगे बढ़ाई जाए जब तक चुनाव की मंजूरी नहीं मिल जाती। व्यापार मंडल महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि कारोबारी असमंजस में है। यदि चुनाव की मंजूरी नहीं मिलती है तो आगे क्या होगा? कहा कि नामांकन तभी भरने चाहिए जब चुनाव पर स्थिति स्पष्ट हो जाए। चुनाव कमेटी ने दावा किया है कि कुछ दिन पहले चुनाव करवाने के लिए जिला प्रशासन के पास आवेदन किया है।
हर हाल में करवाएंगे चुनाव : मिनोचा
चुनाव कमेटी अध्यक्ष अश्वनी मिनोचा ने कहा कि कारोबारी बेफ्रिक रहें, चुनाव हर हाल में होंगे। कहा कि जिला प्रशासन से इस बारे में बात की जा रही है। मंगलवार तक हर हाल में चुनाव पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। यदि चुनाव की अनुमति नहीं मिलती तो नामांकन करने वाले कारोबारियों की फीस वापस की जाएगी।