फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   barati including bride and groom were stranded for one and a half hours due to flood in Tojing Nala

Lahul: तोजिंग नाला में बाढ़ आने से डेढ़ घंटे फंसे रहे दूल्हा-दुल्हन समेत 70 बराती

Thu, 11 Aug 2022 10:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Aug 2022 10:58 PM IST
सार

लाहौल घाटी के तोजिंग नाला में गुरुवार रात करीब सात बजे दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बरात फंस गई। तोजिंग नाला में करीब पांच बार पानी के साथ मलबा आया। इससे केलांग-उदयपुर-तिंदी सड़क यातायात के लिए बंद हो गई।

विज्ञापन
barati including bride and groom were stranded for one and a half hours due to flood in Tojing Nala
तोजिंग नाला में बाढ़ से फंसे रहे बराती। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के तोजिंग नाला में गुरुवार रात करीब सात बजे दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बरात फंस गई। तोजिंग नाला में करीब पांच बार पानी के साथ मलबा आया। इससे केलांग-उदयपुर-तिंदी सड़क यातायात के लिए बंद हो गई। ऐसे में गुरुवार शाम मंडी जिला के नगवाईं से लाहौल के किशोरी गांव लौट रही बरात तोजिंग नाला में आई बाढ़ में फंस गई। बरात में दूल्हा-दुल्हन के अलावा करीब 70 बराती शामिल थे। तोजिंग नाला के दलदल के चलते बरात एक किनारे में फंस गई। बरात फंसने की सूचना पुलिस, बीआरओ और होमगार्ड के जवानों को मिली। वे मौके पर पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन समेत सभी बरातियों को नाले के दूसरी तरफ से सुरक्षित किया गया। इस दौरान बीआरओ, पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने कई बारातियों को पीठ पर उठाकर नाले से पार पहुंचाया। 

विज्ञापन


बीआरओ के एक जवान ने दुल्हन को पीठ पर उठाकर नाला पार किया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह ही यह बरात लाहौल से नगवाईं के लिए आई थी। शाम के समय बरात वापस दुल्हन के साथ किशोरी गांव जा रही थी। इस दौरान बरात तोजिंग नाला में फंस गई।  दूल्हा-दुल्हन और अन्य बरातियों को रेस्क्यू करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। वहीं एक अन्य बरात भुंतर से लाहौल के लिंगर गांव जा रही थी। खराब मौसम को देखते हुए शमशी स्थित दूल्हे के घर में ही शादी के कार्यक्रम का आयोजन करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed