फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Banzaar MLA karan singh in a row to be a cabinet minister

कर्ण सिंह के मंत्री बनने में ये साहब बने रोड़ा!

Mon, 04 Aug 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 04 Aug 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Banzaar MLA karan singh in a row to be a cabinet minister

बंजार के विधायक कर्ण सिंह के मंत्री बनने का रास्ता साफ है या इसमें अड़चन आ सकती है, इसे लेकर चर्चा छिड़ गई है। कांग्रेस का एक धड़ा हाईकमान के पास घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी को मंत्री बनाने की जोरदार पैरवी करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार में खाली चल रही 11वें मंत्री की सीट पर जल्द निर्णय हो सकता है। इस पर सोमवार या मंगलवार को स्थिति स्पष्ट हो सकती है। हालांकि, अभी तक कर्ण सिंह के पत्ते ही मजबूत माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अगर विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंत्री की घोषणा होगी तो यह सोमवार या मंगलवार को कभी भी हो सकती है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा यह मानकर चल रहा है कि अभी इस पर फैसला नहीं भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल के आखिरी मंत्री पर स्थिति हाईकमान के स्तर पर साफ हो चुकी है। इस पर आलाकमान का मुख्यमंत्री के साथ भी डिस्कशन हो चुका है। मुख्यमंत्री के करीबी कर्ण सिंह को ही मंत्री देखना चाहते हैं, जबकि धर्माणी के समर्थन में कांग्रेस नेताओं का एक मिला-जुला धड़ा खड़ा बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली से लौटने से पहले ही कर्ण सिंह शिमला में डटे हैं। सूत्रों ने बताया कि बंजार कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से कर्ण सिंह की जोरदार पैरवी को सोमवार को शिमला में मिलने जा रहा है। रविवार को राजेश धर्माणी खुद को घुमारवीं में बता रहे थे।

वे हिमाचल में राहुल गांधी के चहेेते युवा नेताओं में माने जाते हैं। धर्माणी के समर्थक तो एक झंडी वाला नक्शा राहुल तक पहुंचाकर उनके नाम की पैरवी लंबे समय से कर रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक कर्ण सिंह के मंत्री बनने की संभावना ही अधिक आंकी जा रही है।

शिमला पहुंचे वीरभद्र, गडकरी से मिलेंगे बाली  
सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला पहुंच गए। वीरभद्र सिंह रविवार को सवेरे 11 बजे हाली लॉज पहुंचे। उन्होंने इसके बाद अपने निजी निवास पर विश्राम किया।


वीरभद्र सिंह चार अगस्त को शिमला के दौलत सिंह पार्क में सवेरे साढ़े नौ बजे हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार की जयंती पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दूसरी ओर परिवहन मंत्री जीएस बाली सोमवार को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed